Thursday 12 September 2013

Html page बनाते समय बरती जाने वाली सावधानियाँ - Learn HTML in hindi


Html पेज बनाते समय बरती जाने वाली सावधानियाँ – 

DOCTYPE Declaration को जोंडे

DOCTYPE Declaration इस बात को Indicate करता है कि हम HTML या XHTML के कौनसे Version को उपयोग में ले रहे हैं। इसे Opening <html> Tag को Use करने से पहले Specify किया जाता है। यदि हम हमारे Document में HTML5 Version के आधार पर Coding कर रहे हैं, तो हमें हमारे Web Browser को ये बात निम्नानुसार बतानी होती है:


<!DOCTYPE html>


 

सभी Tags को सही से Close करें

XHTML में हमें हर Open होने वाले Tag को ठीक तरह से Close करना जरूरी होता है। यदि आप end या Close tag लगाना भुल गये तो कुछ HTML elements सही से दिखाई नही देगे । हम केवल उसी स्थिति में किसी Tag को Close करने से बच सकते हैं, जबकि वह Tag एक Empty Tag हो। HTML में हम किसी Paragraph को निम्नानुसार लिख सकते हैं, जैसे :
<p>This is a paragraph
<p>This is a paragraph


             पर जब ह्मारे HTML पेज को XHTML में बदलतें है तो इसी Paragraph को XHTML में हमें ये Paragraph Element के अनुसार निम्नानुसार Use करना होगा:


<p> This is a XHTML Paragraph Element. </p>
<p> XHTML could not leave the closing tag. </p>


                 जितनी बार भी एक HTML या XHTML Browser एक नए <p> Tag को Run करता है, वह पिछले </p> Tag के अन्‍त को स्‍वयं ही मान लेता है, यानि XHTML तब तक नए Paragraph को नहीं मानता, जब‍ तक कि उसे पहले वाले Paragraph का Closing या end Tag प्राप्त नहीं हो जाता। इसलिए XHTML में हमें हर Tag को ठीक तरह से Close करना जरूरी होता है और हमें HTML के लिये भी यही आदत अपनानी चाहिए ।


Empty Tag

        Empty Tag कुछ Tags ऐसे होते हैं, जिनके Opening व Closing Tag के बीच कोई Content नहीं होता, इनमें end या Closing tag भी नही लगा होता है। इस प्रकार के Tags को Empty Tag कहा जाता है। 
कुछ Empty Tag है -
 
<img> 
<br> 

                                                         यें ऐसे ही Empty Tags हैं। इन्‍हें HTML में तो ऐसे ही लिखा जाता है, लेकिन जब हम XHTML Document बनाते हैं, तब हमें इन Empty Tags को भी Forward Slash के साथ लिखना होता है। 
                   <br> एक empty element है जिसमें closing tag भी नही लगा होता है। (<br> tag का प्रयोग  line break (लाइन तोडने) के लिये किया जाता है। 
                                      लेकिन जब हम XHTML Document बनाते हैं, तब हमें इन Empty Tags को भी Forward Slash के साथ लिखना होता है। यानी हमें इसे <br /> लिखना पडता है।
               वे HTML elements जिनमें कोई अन्य HTML element या कोई content नही होता है वे empty elements कहलाते है, इनमें end tag भी नही लगा होता है। जैसे- <br>
                    <br> एक empty element है जिसमें closing tag भी नही लगा होता है। (<br> tag का प्रयोग  line break (लाइन तोडने) के लिये किया जाता है।

नोट : XHTML में, सभी Tags को closed होना चाहिए। empty elements को भी start tag के अंदर एक Forward Slash जोडकर बंद किया जाता है, जैसे - <br /> 
 इस तरीके से XHTML (और XML) में empty Tags को close किया जाता है। इसलिये हमें भी html पेज में empty elements को close करना चाहिए ताकि वह पेज XHTML मे भी काम आ सके।

<!DOCTYPE html>
<html>

<body>
<p>    
 My Bonnie lies over the ocean.

    My Bonnie lies over the sea.

    My Bonnie lies over the ocean.
 
    Oh, bring back my Bonnie to me.
</p>
<p>Note that your browser ignores the layout!</p>
</body>
</html>
 
इसमें html पेज मे हमें <br> tag का प्रयोग करना होगा,तब जो हम चाहतें है वह Output आयेगा, जैसे-
My Bonnie lies over the ocean. <br/>
दो लाइन की जगह छोडने के लिए - <br/><br/>


Use Lowercase Tags

              HTML tags Case sensitive नही होते है, यानि एक HTML Document में हम Uppercase अथवा Lowercase किसी भी तरह के Case में HTML Elements व Attributes को लिख सकते हैं, <P> और <p> HTML tags मे एक समान है। लेकिन हमें हमेशा lowercase  (<p>) का प्रयोग ही करना चाहिए क्योकि World Wide Web Consortium (W3C) भी HTML 4 में lowercase का प्रयोग करने को कहता है और XHTML Document में हमें सभी Element व Attribute को Lowercase में लिखना जरूरी होता हैहालांकि Elements के बीच के Contents व Attributes के मान Case Sensitive नहीं होते हैं।



Attribute Values

जब हम XHTML Attributes को कोई मान प्रदान करते हैं, तब हमें तीन बातें ध्यान में रखनी होती हैं। 
सबसे पहली बात ये कि हर Value को Double Quotes के बीच Enclosed रखना जरूरी होता है। दूसरी बात ये कि हर Attribute को मान प्रदान करना जरूरी होता है और 
तीसरी बात ये कि Value के पहले व बाद के Spaces Remove हो जाते हैं, 
इसलिए हमें Spaces के सम्‍बं‍ध में ध्यान रखने की जरूरत नहीं होती है।

No comments:

Post a Comment